पटना- विशेष समकालीन अभियान में 24 घंटे में 42 अभियुक्तों की गिरफ्तारी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना के नेतृत्व में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला एवं अन्य गंभीर कांडों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत विगत 24 घंटे में 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

बढ़ती पुलिस दबिश के कारण 02अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय में #आत्मसर्मपण भी किया गया है।

छापेमारी के क्रम में लगभग 550.7 लीटर अवैध शराब, 01 देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, 04 वाहन, 06 आउट डोर यूनिट, 03 इन डोर यूनिट #बरामद करते हुए #जब्त किया गया है।

इसके अलावा वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 29 अभियुक्तों के खिलाफ कांडों का #निष्पादन किया गया है।

इसी क्रम में पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के सहयोग से 07 गुमशुदा युवक/युवती को सकुशल #बरामद किया गया है।

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना, का कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति…

Join us on: