रिपोर्ट – अमित कुमार
दिनांक 24/25.05.26 की रात्रि में #बिहटा थानांतर्गत ROB बिहटा के पास कुछ अपराधियों के अवैध हथियार के साथ घूमने एवं किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना के निर्देशन में तत्काल बिहटा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।
गठित टीम के उक्त स्थल पर पहुंचते ही कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनमें से पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति को पकड़ा गया।
पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी के क्रम में उसके पास से 01 देशी पिस्टल एवं 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसके उपरांत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उक्त पुलिस कार्रवाई के सम्बन्ध में श्री भानु प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंश:-




