SP पटना पश्चिमी और SP पूर्वी ने विगत की घटनाओं और उपलब्धियों की क्या दी दी जानकारी? यहाँ पढ़ें!

SHARE:

रिपोर्ट -अमित कुमार!

पटना पुलिस ने 24-25 मई 2026 को चार बड़ी कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई नौबतपुर थाना क्षेत्र में हुई जहाँ 19 मई को चिरौरा स्थित AC, TV और Fridge के गोदाम में हथियार के बल पर डकैती हुई थी। SP पश्चिमी भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में SDPO फुलवारी-02 की टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के बाद इस कांड में शामिल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की 6 AC आउटडोर यूनिट, 3 इनडोर यूनिट और घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी बरामद हुआ है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

दूसरी कार्रवाई पश्चिमी पटना में विशेष अभियान के तहत हुई। SSP पटना के निर्देशन और SP पश्चिमी के नेतृत्व में हत्या, पुलिस पर हमला जैसे गंभीर कांडों के लिए चलाए गए अभियान में पिछले 24 घंटे में 42 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस दबिश के कारण 2 अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर भी किया है। इस दौरान 550.7 लीटर अवैध शराब, 1 देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, 4 वाहन, 6 आउटडोर और 3 इनडोर AC यूनिट जब्त किए गए। वारंट और कुर्की के 29 मामलों का निष्पादन हुआ और 7 गुमशुदा युवक-युवतियों को सकुशल बरामद किया गया।

तीसरी बड़ी कार्रवाई में ऑटो गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। अगमकुआं, चित्रगुप्तनगर, बेऊर इलाके में यह गिरोह ऑटो का इस्तेमाल कर लूट और ठगी करता था। गिरोह का एक सदस्य ऑटो चलाता था और बाकी सवारी बनकर बैठते थे, फिर यात्रियों से लूटपाट करते थे या नकली सोना देकर ठगते थे। SP पूर्वी परिचय कुमार के निर्देशन में बनी टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के बाद वैशाली के 4 सदस्यों को पकड़ा है। इनके पास से नकली सोने की 2 चेन, 1 जोड़ी झुमका, 4 बाला, चांदी जैसी 8 बाला, 5 जोड़ी पायल और 6 लाख 56 हजार रुपये नकद मिले हैं। साथ ही 1 CNG टेम्पू, 1 बाइक और 4 मोबाइल भी जब्त हुए हैं।

चौथी कार्रवाई बिहटा में हुई जहाँ 24-25 मई की रात ROB के पास कुछ अपराधियों के हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। SP पश्चिमी के निर्देशन में बिहटा थानाध्यक्ष की टीम ने छापा मारा और भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास से 1 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

Join us on: