रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य
सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र स्थित रिंग बांध के पास से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। यहाँ एक निजी शिक्षक को कानून अपने हाथ में लेने और एक युवक के साथ घोर अमानवीय व्यवहार करते वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक को घर में बंद कर डंडे और लाठी से बेरहमी से पीटा जा रहा है। इतना ही नहीं, तालिबानी फरमान सुनाते हुए युवक से थूक तक चटवाया गया और उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। बताया जा रहा है कि युवक पर लड़की छेड़ने का आरोप था। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर युवक ने कोई गुनाह किया भी था, तो सजा देने का हक इस तथाकथित शिक्षक को किसने दिया? कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार इन्हें किसने दिया?




