बख्तियारपुर पहुंचे नीतीश कुमार गंगा दशहरा पर की पूजा अर्चना, टीका लगाने से किया मना, गिरने से बाल बाल बचे!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

एगंगा दशहरा पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नितीश कुमार बख्तियारपुर पहुँचे, नीतीश कुमार सुबह 10:30 बजे गंगा आरती में शामिल होने बख्तियारपुर स्थित सीढ़ी घाट पहुंचे। यहां उन्होने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की।
लोग तब आश्चर्यचकित रह गए, जब पंडितों ने पूजा के दौरान उन्हें टीका लगाने का प्रयास किया। नीतीश कुमार ने विनम्रता से हाथ जोड़कर ऐसा करने से मना कर दिया। जो लोगो में चर्चा का विषय बन गया,सीढ़ी घाट पर मां गंगा दर्शन के बाद वे राधे-कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए। जब वे पूजा अर्चना के बाद मंदिर के प्रवेश द्वार पर सैंडल पहनने लगे, तभी अचानक उनका पैर लड़खड़ा गया। तभी उनके समीप मौजूद सुरक्षा प्रहरियों ने उनका बांह थाम उन्हें गिरने से बचा लिया। इसके बाद वे स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी के स्मारक पर पहुंचे और उनकी आदमकद मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां थोड़ी देर विश्राम करने के बाद वे अपने पैतृक आवास के लिए निकल गए, जहां कुछ देर रुकने के बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए।

Join us on: