शंखनाद: सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

1 दुनिया को अगले कुछ घंटों में अच्छी खबर मिलने वाली है’, रूबियो ने पश्चिम एशिया संकट खत्म होने के दिए संकेत

2 रिपोर्ट: ईरान-अमेरिका 60 दिन के सीजफायर पर लगभग सहमत,इसके तहत होर्मुज फिर खोला जाएगा,ईरान अपना यूरेनियम प्रोग्राम छोड़ेगा

3 क्रूड ऑयल सस्ता हो सकता है,ट्रम्प का दावा:ईरान जंग खत्म करने का समझौता लगभग फाइनल, मुस्लिम देशों के नेताओं से बात की

4 सोमवार को तेजी के साथ खुल सकता है शेयर बाजार,ट्रम्प का दावा:ईरान समझौता लगभग फाइनल;5 फैक्टर्स तर करेंगे बाजार की चाल

5 हैदराबाद हाउस में रूबियो से मिले एस जयशंकर,ऊर्जा संकट-पश्चिम एशिया सहित वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

6 मार्को रूबियो और एस जयशंकर के बीच हुई यह बैठक भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों की झलक मानी जा रही है। दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई इस चर्चा से भविष्य में रक्षा, आर्थिक और वैश्विक सहयोग के नए आयाम खुलने की उम्मीद है,जो दोनों देशों के साथ-साथ विश्व शांति और स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

7 अगले एक साल में पीएम मोदी की विदाई’,राहुल गांधी के दावे पर भड़के पीयूष गोयल; कहा:भारत को अस्थिर करने की साजिश

8 तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ती दरार के बीच द्रमुक की युवा इकाई के प्रमुख उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कांग्रेस पर दोबारा कभी भरोसा न करें। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने चुनावी लाभ लेने के बाद द्रमुक की पीठ में छुरा घोंपा है।

9 बंगाल फालता चुनाव 13वें राउंड के बाद पांडा 58 हजार से ज्यादा वोटों से आगे,टीएमसी के गढ़ में खिलने वाला है कमल

10 कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर को इंस्टाग्राम अकाउंट कंट्रोल वापस मिला, फालोअर्स का डेटा शेयर किया,पूछा:94% लोग भारतीय,किरेन रिजिजू इन्हें पाकिस्तानी क्यों बता रहे

11 एक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम जारी,भोपाल एम्स परिसर में फोर्स तैनात;बहन बोली:अंतिम संस्कार में पति-सास को शामिल नहीं होने देंगे

12 भारत में फिर महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल,BPCL बोला:संकट जारी रहा तो दाम बढ़ना तय;9 दिन में 3 बार बढ़ चुकी हैं कीमतें

13 देशभर में गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है और विदर्भ का ब्रह्मपुरी 47.2°C के साथ सबसे गर्म स्थान बन गया है,जबकि तेलंगाना में लू से 16 लोगों की मौत ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। हालांकि, केरल में 26 मई तक मानसून के संभावित आगमन और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आने वाले दिनों में देश को इस भीषण मरुस्थलीय गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बंधी है।

14 बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक के पास आत्मघाती हमला,30 मौतें,82 लोग घायल; जाफर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

15 इस IPL सीजन का आखिरी डबल-हेडर आज,मुंबई-राजस्थान में पहला मैच;रॉयल्स के पास प्लेऑफ पहुंचने का आखिरी मौका

16 व्हाइट हाउस के पास 30 राउंड फायरिंग,परिसर में ही मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया

17 दावा: अमेरिका-ईरान होर्मुज खोलने के लिए तैयार,दोनों 60 दिन के लिए सीजफायर बढ़ा सकते हैं,परमाणु कार्यक्रम पर भी बातचीत करेंगे

18 रक्षा उत्पादन में निजी कंपनियों की हिस्सेदारी 50% करेंगे,राजनाथ सिंह बोले:भारत 25-30 साल में सबसे बड़ा हथियार निर्यातक होगा,कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती

19 भविष्य के युद्धों में AI,रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका’, शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान

20 केंद्र सरकार ने लॉन्च की भव्य योजना,देश भर में 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे;₹33,660 करोड़ का बजट मंजूर

21 अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। रूबियो स्वीडन में नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद भारत पहुंचे हैं। उन्होंने स्वीडन रवाना होने से पहले कहा था कि वॉशिंगटन भारत के साथ ऊर्जा साझेदारी को काफी बड़े पैमाने पर बढ़ाने का इच्छुक है

22 भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम 26 मई को अपने 30 साल पूरे करने जा रही है। कर्नाटक के बीदर में विशेष समारोह आयोजित होगा। टीम ने अब तक देश-विदेश में 800 से ज्यादा हवाई शो किए हैं। आधुनिक हॉक मार्क-132 विमानों से लैस यह टीम भारतीय वायुसेना की ताकत और अनुशासन का प्रतीक बन चुकी है।

23 CBSE: सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन में गड़बड़ी पर सख्त हुए धर्मेंद्र प्रधान,छात्रों की शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट

24 हिंदू-मुस्लिम नहीं,अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई’, कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी

25 बंगाल के फालता में आज काउंटिंग,रीपोलिंग में 88% वोटिंग हुई थी;TMC कैंडिडेट पीछे हटे,लेकिन पार्टी सिंबल पर वोट पड़े

26 कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में पशु बलि पर रोक लगाने वाले सरकारी आदेश को सही ठहराया है। विश्व हिंदू परिषद ने इस फैसले का स्वागत करते हुए पूरे देश में गौहत्या पर प्रतिबंध की मांग की

27 कई देशों को खटक रहे पीएम मोदी,बीजेपी बोली:कॉकरोच जनता पार्टी’ है विदेशी साजिश

28 ट्विशा शर्मा मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत:संज्ञान, CJI की अगुवाई में सोमवार को सुनवाई

29 देश के बड़े शहरों में 25-60% तक की पानी बर्बादी,मुंबई में भोपाल-इंदौर की जरूरत से ज्यादा पानी बर्बाद;इंदौर में 65% पानी लीकेज

30 लखनऊ पर जीत से पंजाब शीर्ष-चार में,प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जीवित; श्रेयस-प्रभसिमरन चमके

31 भारत में गर्मी अब केवल दिन तक सीमित नहीं रही,बल्कि रातें भी लगातार गर्म और उमस भरी हो रही हैं। क्लाइमेट ट्रेंड्स की रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन, बढ़ती नमी और अनियोजित शहरीकरण के कारण हीटवेव पहले से ज्यादा खतरनाक बनती जा रही है। 2010 से 2024 के बीच रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसका सबसे ज्यादा असर मजदूरों,बुजुर्गों,बच्चों और गरीब आबादी पर पड़ रहा है

32 रूबियो का दिल्ली में बड़ा बयानःमोदी और ट्रंप गंभीर और दूरदर्शी नेता,दुनिया की भलाई के लिए साथ काम करेंगे भारत-अमेरिका

33 ट्रंप की ‘Hello Greenland’ पोस्ट से भूचाल ! US दूतावास पर ग्रीनलैंडवासियों का प्रदर्शन,बोले:Go Away America

34 पुलवामा आतंकी हमजा के जनाजे में पहुंचे ISI अधिकारी और बड़े आंतकी,तस्वीरों ने खोली पाकिस्तान की पोल

35 वक्त मिले तो वाइट हाउस आइए,ट्रंप ने मार्को रुबियो के हाथ भिजवाया मोदी के लिए खास मैसेज

36 49% फॉलोअर्स पाकिस्तान से…’, कॉकरोच जनता पार्टी पर बीजेपी का बड़ा दावा,संस्थापक का पलटवार-आंदोलन को कुचल रही सरकार

37 लद्दाख में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश,तीन अधिकारी घायल;वायरल हुई सेल्फी

38 ईरान और PAK ने युद्ध समाप्त करने और होर्मुज खोलने के लिए US को संशोधित प्रस्ताव भेजा

39 चुनाव में हार के बाद TMC पर नया संकट,पार्टी दफ्तर खाली करने को कहा गया

40 जयपुर में बड़ा हादसा,ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू बस ने 8 कारों को मारी टक्कर,6 लोगों की हालत नाजुक

Join us on: