पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का पटना सिटी में शुभारंभ!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन शनिवार को पटना सिटी के महादेव स्थान स्थित उषा रिसोर्ट में किया गया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में पटना महानगर, पटना ग्रामीण और बाढ़ जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक व संगठनात्मक रूप से दक्ष बनाना और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना है।

प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Join us on: