रिपोर्ट – अमित कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के युवाओं को बड़ी सौगात दी। 19वें रोजगार मेला के तहत पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को डिजिटल नियुक्ति पत्र सौंपे।
इसी कड़ी में पटना के दानापुर में भी रोजगार मेला का आयोजन हुआ। यहां 115 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें सबसे ज्यादा चयन रेलवे और डाक विभाग समेत केंद्र सरकार के दूसरे विभागों में हुआ है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे।




