रिपोर्ट – अमित कुमार!
AI समिट में आप सभी तकनीक विशेषज्ञों, उद्यमियों, शिक्षाविदों और युवा साथियों का बिहार की धरती पर हार्दिक स्वागत करता हूँ।
आज हम एक ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ AI अब सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि जीवन का महत्वपूर्ण अंग बनने जा रहा है। खेती से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर शासन तक, हर क्षेत्र में AI बदलाव लाएगा।
हमने कभी कल्पना नहीं की थी…
सच है, एक समय था जब हमने कल्पना में भी नहीं सोचा था कि बिहार के गाँव-गाँव में करोड़ों मोबाइल फोन होंगे। आज वही बिहार डिजिटल क्रांति का गवाह बन रहा है। जो राज्य कभी कनेक्टिविटी के लिए तरसता था, आज वहाँ 6 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर हैं।
जिस तरह मोबाइल ने आम आदमी की जिंदगी बदल दी, उसी तरह AI आने वाले 5 साल में बिहार के हर नागरिक की जिंदगी बदलेगा।



