आरा/आशुतोष पाण्डेय
सिकरहटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को फतेहपुर बाजार के पास चल रही नियमित जांच के दौरान एक स्कार्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 28 किलो गांजा बरामद किया गया। इस मामले में स्कार्पियो में सवार बाप-बेटे को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय
थाना पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की जानकारी खंगाली जा रही है। जब्त वाहन और बरामद मादक पदार्थ को थाना लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



