सोन नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने किया शव बरामद!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र स्थित चिल्होस घाट संख्या-14 पर बुधवार की शाम सोन नदी में गहरे पानी में जाने से एक बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची संदेश थाना पुलिस ने शव को नदी से बरामद कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल, आरा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक चिल्होस गांव के ही निवासी थे, जो सुबह घर से निकलकर सोन नदी के किनारे गए थे, जहां यह हादसा हो गया।
स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर लोगों में दुख का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join us on: