ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के समापन पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित बिहार स्टेट ओपन ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आज समापन हो गया। 4 मई से 16 मई तक चले इस आयोजन के फाइनल और पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, उप निदेशक हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार और चंदन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और कुल 5 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। डीडी न्यूज से बात करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि ई-स्पोर्ट्स आज दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और बिहार के खिलाड़ियों में भी काफी प्रतिभा देखने को मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता में ऑनलाइन राउंड के बाद 1182 खिलाड़ियों में से 92 खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई। BGMI के फाइनल में 16 टीमें शामिल हुईं, जबकि FC26, http://Chess.com, E-Football और Street Fighter-6 के फाइनल में चयनित खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के परिणामों में स्ट्रीट फाइटर में सत्यजीत कुमार पहले स्थान पर रहे। FC26 में वैभव सिन्हा, चेस में पीयूष कुमार और ई-फुटबॉल में हर्ष आनंद विजेता बने। वहीं BGMI प्रतियोगिता में साइफर ई-स्पोर्ट्स टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

बाइट: श्रेयसी सिंह, खेल मंत्री, बिहार सरकार

Join us on: