वाहन चेकिंग के दौरान एक देसी कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार, एक बाइक जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल

सुपौल :- जिले के किशनपुर बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के निकट शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सदर इंस्पेक्टर संजय यादव एवं ए एस आई राजू ठाकुर के नेतृत्व में की गई। किशनपुर थाना पुलिस द्वारा विशेष छानबीन के पश्चात शनिवार को तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारायगढ़ गांव निवासी अरुण मुखिया, अनिल कुमार मुखिया एवं एक अन्य युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुपौल के डभाड़ी अपने मामा के घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि डभाड़ी में उनके मामा का पड़ोसी से दिन में विवाद हुआ था, उसी मामले में तीनों युवक जा रहे थे।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही तीनों युवक घबरा कर इधर-उधर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जब तलाशी ली तो अरुण मुखिया की कमर से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
घटना के संबंध में किशनपुर थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि अरुण मुखिया के पास से एक देसी कट्टा मिला है। इस मामले में थाने में कांड संख्या दर्ज कर तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

Join us on: