वेतन एरियर और सम्मान की लड़ाई: दूसरे दिन भी जारी रहा नगर निगम कर्मियों का हड़ताल!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/आरा में नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं वेतन वृद्धि, लंबित एरियर, और छठे वेतनमान की अंतर राशि। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है, और कई इलाकों में सड़क किनारे कूड़े का ढेर लग गया है।

नगर निगम कर्मचारी संघ की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं, लेकिन प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन दैनिक मजदूरों के साथ अन्याय कर रहा है, और एनजीओ के माध्यम से काम करने वाले सफाईकर्मियों और सड़क पर काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी में केवल 20 रुपये की बढ़ोतरी की बात कही जा रही है, जो महंगाई के इस दौर में बेहद नाकाफी है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे किसी व्यक्ति विशेष को दोषी नहीं मानते, बल्कि नगर आयुक्त की कुर्सी को जिम्मेदार मानते हैं। उनका कहना है कि वर्षों से फाइलें लंबित हैं और हर नया अधिकारी पुरानी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करता है, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है ¹।

Join us on: