रिपोर्ट – अमित कुमार!
एक महिला और उनकी सास पूजा करने आई थीं। पूजा के क्रम में दोनों को पता चला कि उनके गले से सोने की चेन गायब है। सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना द्वारा तत्काल कांड दर्ज कर लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही वहां मौजूद अन्य महिलाओं और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।
प्रथम दृष्टया यह चोरी/स्नैचिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। वट पूजा के कारण मंदिर परिसर में काफी भीड़ थी, जिसका फायदा अपराधियों ने उठाया होगा।
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी
बाइट:- श्री कृष्ण मुरारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था 01), पटना की




