वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के बी.एड सत्र 2024–26 के द्वितीय वर्ष (2nd Year) का एडमिट कार्ड किया जारी!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के बी.एड सत्र 2024–26 के द्वितीय वर्ष (2nd Year) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन प्रशिक्षुओं का परीक्षा फॉर्म कॉलेज द्वारा वेरीफाई किया जा चुका है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बी.एड द्वितीय वर्ष की परीक्षा आगामी 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक निर्धारित है। विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षार्थियों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित होने की सलाह दी है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक पोर्टल पर उपलब्ध लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सभी केंद्र अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

Join us on: