20 साल की दुल्हन और 50 साल का दूल्हा, ग्रामीणों ने पकड़कर करवा दी शादी।

SHARE:

रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!

बिहार के कटिहार जिला के मनिहारी में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है।
मनिहारी के बाघमारा पंचायत में एक पचास वर्षीय व्यक्ति और बीस वर्षीय लड़की के प्रेम प्रसंग का मामला कुछ ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीणों ने उन दोनों की देर रात एक स्थानीय मंदिर में शादी करवा दिया। कुछ लोगों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों की शादी कुछ हुड़दंग करने वाले लोगों ने जबरन करवाया है और अपने बचने ले लिए वीडियो बनवाया, वीडियो में ये बोलवाया गया कि हमलोग शादी अपने मन से कर रहे हैं बिना किसी दबाव के जबकि एक वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बिल्कुल डरी हुई है और ऑन कैमरा लड़की बोल रही है कि मैं दबाव में शादी कर रही हूं!

कटिहार पुलिस प्रशासन भी अब कई बड़े सवाल उठा रहे हैं कि आखिर समाज में किसी भी व्यक्ति को किसने अधिकार दिया कि ऐसे अपने मर्जी से किसी के निजी जीवन में कोई दखल करे! वहाँ मंदिर में मौजूद भीड़ में कुछ लड़कों ने वो वीडियो को कट कर दिया जिसमे लड़की कह रही है कि लोगों के डर और दबाव में आकर शादी कर रहीं हूँ..
फिर उस वीडियो को मनचले लड़के ऑफ करते हुए आपस में बात कर रहे हैं और बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ये वीडियो डिलीट कर दो भाई और फिर से दूसरा वीडियो बनाओ..!

फिर दूसरी वीडियो में लड़की और पचास साल के एक व्यक्ति को बुलवाया गया कि हमलोग अपने मन से शादी कर रहे है और बिना किसी दबाव के।

जिसके बाद ग्रामीणों ने इनलोगों की शादी करवा दी और इसके बाद उनके शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कुछ लोग अब इस तरह की बात पर स्थानीय प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं कुछ लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि लड़की की दीवानगी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। दोनों के रिश्ते को लेकर गांव में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पहल करते हुए मंदिर में दोनों की शादी करा दी।
आप लोग कैसे देखते हैं इस तरह की घटना को..! क्या स्थानीय प्रशासन और कटिहार पुलिस के साथ-साथ मनिहारी थाना में बैठे लोगों को इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली..! एक तरफ़ मनचले लड़कों की भीड़ और अकेली लड़की बिल्कुल असहज स्थिति में थी। सबसे बड़ा सवाल पुलिस के आला अधिकारी ख़ुद ऐसे मामले से दूरी रखते है जबकि एक बड़ी करवाई करते हुए प्रशासन को क़ानूनी कार्रवाई करनी चाहिए!

विसुअल——

बयान १- लड़की की जहाँ दबाव में शादी होने की की बात बोल रही है।

बयान २- लड़की फिर जहाँ दबाव नहीं होने की बात बोल रही है।

Join us on: