छपरा – ट्रक ऑटो की भीषण टक्कर, 3 की मौत, कई जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

सारण जिले के दाउदपुर छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के पूरब सोनिया पुल के समीप गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन की मौत हो गई,मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा भेजा, जहां रास्ते में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ऑटो को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक समेत तीन लोग छपरा की ओर से एकमा जा रहे थे। इसी दौरान सीवान से छपरा की तरफ तेज गति से जा रही ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। राहत की बात यह रही कि ऑटो सीएनजी चालित थी, बावजूद इसके उसमें विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो में कुछ वाद्य यंत्र भी रखे थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि सवार लोग नाच-गाने से जुड़े कलाकार हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join us on: