रिपोर्ट – रुपेश कुमार!
औरंगाबाद के प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार ने साइकिल से कोर्ट पहुंचे। उन्होंने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के समर्थन में उठाया, जिसमें लोगों से इस वैश्विक ऊर्जा संकट और अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल बचाने का आग्रह किया गया है।
जिला जज अपने दानी बिगहा स्थित सरकारी आवास से पुरानी जीटी रोड,समाहरणालय के मुख्य द्वार होते करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए व्यवहार न्यायालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे और कोट के काम में जुट गए। प्रधान जिला जज के साथ उनके अंगरक्षक भी साइकिल से उनके साथ कोर्ट पहुंचे। साइकिल यात्रा के बाद प्रधान जिला जज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधान जिला जज ने आम लोगों को संदेश देने के लिए यह कदम उठाया है कि ईंधन बचाने की जिम्मेदारी केवल जनता की नहीं, बल्कि न्यायाधीशों की भी है।न्यायाधीश के इस पहल की शहर में मुक्त कंठो से प्रशंसा हो रही है।




