रिपोर्ट – रुपेश कुमार!
औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड में स्वर्ण व्यवसाई के साथ छिनतई, 5 की संख्या में रहे बदमाशों ने 15 लाख के जेवर और 2.40 लाख नगद लूटे
औरंगाबाद अपराधियों और बदमाशों को उनकी ही भाषा में समझाने के लिए बिहार की पुलिस को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूरी छूट दे रखी है। बावजूद इसके बदमाशों एवं अपराधियों के हौसले बुलंद है और वे जब चाहे जहां चाहे किसी भी घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जा रहे है। ऐसी ही एक घटना औरंगाबाद में घटी। जहां पुलिसिया गस्ती एवं चुस्ती को धत्ता बताते हुए 5 की संख्या में रहे बदमाशों ने शहर के कर्मा रोड में एक स्वर्ण व्यवसाई से मारपीट कर 15 लाख रुपए के सोने और 2.40 लाख रुपए नगद के साथ साथ कई अन्य जेवरात छीनकर फरार हो गए। छिनतई के शिकार हुए स्वर्ण व्यवसाई देवेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि वह रामराज नगर में खुशी अलंकार ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते है और अपनी दुकान बंद करके घर बाइक से जा रहे थे तभी पूर्व से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनपर हमला हाल दिया।जिससे वह बाइक से गिर पड़े। उनके गिरते ही बदमाशों ने जमकर पिटाई की और उनके पास रहे 100 ग्राम सोना, 2 लाख 40 हजार नगद के साथ साथ कुछ ग्राहकों के द्वारा दुकान में बंधक रखे गए जेवरात जो वह घर रखने जा रहे थे उसे छीना और फरार हो गए। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूछताछ आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है




