रिपोर्ट :- संतोष चौहान
सुपौल :- भीमनगर से सहरसा जा रही यात्री बस, पिपरा थाना क्षेत्र के विशनपुर के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
यह घटना एन एच 106 राघोपुर- पिपरा मार्ग पर विशनपुर गांव के समीप सोमवार को यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में जाकर बांस पर अटक गई। उस वक्त बस के अंदर यात्रियों में अफरातफरी मच गई, हालांकि घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बस में फसे यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में तकरीबन 25 से 30 लोग सवार थे, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हुए, जिसे पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के ले जाया गया,
ज्ञात हो कि बस यात्रियों को लेकर भीमनगर से सहरसा जा रही थी, कि पिपरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के पास चालक ने अफना नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। गनीमत रही की बस बांस पर अटक गया नहीं तो नीचे जमीन पर पलटी मारकर पहुंचते तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था, घटना की सुचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर बस को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।




