मधेपुरा- गांजे के साथ तस्करी के आरोप में पिता पुत्र गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- राजीव रंजन!

मधेपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की भर्राही थाना क्षेत्र के बिरेली बाजार से 2.118 किलो ग्राम गाजा एवं 11, 118 रुपया नगद सहित पिता पुत्र को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के घर से करीब 2.118 किलोग्राम गांजा, नगद 11,190 रुपये तथा एक स्मार्टफोन बरामद किया है। एसपी को तकनीकी एवं मानवीय सूचना मिली थी कि भर्राही थाना क्षेत्र के बिरेली बाजार वार्ड पांच निवासी बौकू राम अवैध रूप से गांजा का कारोबार कर रहा है। सूचना के बाद एएसपी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने बिरेली बाजार स्थित बौकू राम के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 2.118 किलोग्राम गांजा, 11,190 रुपये नगद तथा सैमसंग कंपनी का एक एंड्राइड मोबाइल बरामद किया। मौके से पुलिस ने बौकू राम तथा बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भर्राही थाना में केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बादल कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ भर्राही थाना में 30 दिसंबर 2023 को एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। छापेमारी दल में भर्राही थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरमोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शिवनाथ यादव, सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राम उदय कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
बाइट _मनोज मोहन हेडक्वार्टर डीएसपी मधेपुरा।

Join us on: