रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में सक्रिय लूटपाट करने वाले गिरोह पर पुलिस ने जोरदार प्रहार किया है। महज 06 घंटे के अंदर एक सनसनीखेज लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने चालक को सकुशल बंधनमुक्त कराया और घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के सख्त निर्देशन पर गठित विशेष छापेमारी टीम ने मानवीय सूत्रों और तकनीकी खुफिया जानकारी के बल पर यह सफल कार्वाई कर दिखाया है। गिरफ्तार अपराधीयों ने पुलिस पूछताछ में अपना संलिप्तता स्विकार किया है, जबकि गेग के अन्य फरार अपराधीयों की पुलिस द्वारा तलाश तेज कर दिया गया है। मामला दिनांक 10 मई 2026 की रात्रि करीब 3:30 बजे फुलपरास थाना के अंतर्गत एक पिकअप गाड़ी के चालक को बंधक बनाकर लुटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और चालक को बंधक बनाने के बाद मारपीट कर पीकप सहित धान लूट लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित करते हुए तत्काल छापेमारी के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम ने बिना देर किए लूटी गई पिकअप की बरामदगी के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मानवीय सूचना और तकनीकी निगरानी के सहयोग से महज 06 घंटे के अंदर घटना मे संलिप्त तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा लिया गया। साथ ही लूटे गए पिकअप सहित चालक को अपराधीयों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया गया। वही पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपाना अपराध स्वीकार किया है। साथ ही अपराधीयों के निशानदेही पर लूटी गई पिकअप गाड़ी, उसमें लदा 90 बोरे धान और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इस संबंध पुलिस ने बताया है कि घटना में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच परताला किया जा रहा है। फुलपरास थाने में सुसंगत धाराओं मे मामला दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं, पुलिस ने आगे की विधिसंवत कार्रवाई तेज कर दी है। यह सफलता जिले में अपराधियों के हौसले तोड़ने वाली कार्वाई मानी जा रही है। एसपी ने इस सफलतम कार्वाई के लिए पुलिस टीम को बधाई दी है। आगे एस पी कहा है कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस सजग है, स्थानीय लोगों मे पुलिस की इस तत्परता एवं सफलतम कार्वाई को लेकर खुशी दिखाई दे रहा है। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर सभी थाना पुलिस द्वारा सक्रियता बढ़ा दिया गया है।




