शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में मिली युवती की लाश की हुई पहचान, एसपी दीक्षा ने किया कन्फर्म!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में मिली युवती की लाश के मामले में सिटी एसपी दीक्षा ने जानकारी दी है। सिटी एसपी के अनुसार मृतका फुलवारी शरीफ की रहने वाली थी और वह पहले भी कई बार दिनों तक घर से बाहर रह चुकी थी। पुलिस का कहना है कि लड़की गलत संगत में थी। शव मिलने से दो-तीन दिन पहले ही वह घर से निकली थी। परिजनों ने लाश की फोटो देखने के बाद शिनाख्त की सूचना दी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और पुलिस सभी एंगल से पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Join us on: