मधुबनी- नेपाली शराब की खेप व ऑटो समेत तस्कर को पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त मौड मे दिखाई दे रही है। जिले के रुद्रपुर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान 129 लीटर नेपाल निर्मित शराब लदी एक टेम्पो वाहन बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा किए जा रहे शराब बिरुद्ध कार्रवाई को शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने को लेकर पुलिस की प्रतिब्धता को दर्शाता है। पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्वाई बिहार में व्याप्त अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के दिशा मे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रुद्रपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनिगाछी थाना क्षेत्र से रुद्रपुर की ओर नेपाल निर्मित शराब की बड़ी खेप आ रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई को लेकर रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मेन रोड, एनएच पर एक संदिग्ध टेम्पो आता दिखाई दिया जिसे रोक कर तलाशी लेने पर वाहन से 129 लीटर नेपाल निर्मित महंगी ब्रांड की शराब बरामद हुई, जिसे टेंपू की सीट के नीचे छिपाकर कपडे के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। टेंपो चालक सहित तीन शराब तस्कर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश कुमार, पिता विद्येश्वर राम, राजेश पासवान, पिता लाल पासवान, एवं विक्रम पासवान, पिता बुधन पासवान के रूप में किया गया है। पकड़े गए तीनों तस्कर मनिगाछी थाना, जिला दरभंगा के रहने बाले हैं, पूछताछ में तस्कर ने बताया है कि उन्होंने बताया है कि नेपाल सीमा से शराब खरीदकर बिहार के विभिन्न जिलों में वे लोग बेचने का काम करते हैं। यह खेप जिले के विभिन्न बाजारों मे खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने टेंपो को जब्त कर बिहार मद्यनिषेध एवं शराबबंदी कानून के विभिन्न सुसंगत धाराओ मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। वहीं इस संबंध मे थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा ने बताया है की यह कार्रवाई शराब तस्करों को सबक सिखाने के लिए किया है। रुद्रपुर थाना क्षेत्र मे लगातार निगरानी रखे हुए हैं। ऐसी किसी भी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस सक्रियता बढ़ा दिया गया है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद नेपाल निर्मित शराब का अवैध कारोबार का नेटवर्क लगातार फल-फूल रहा है। जो न केवल राजस्व का नुकसान कर रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी जोखिम बढ़ा रहा है। वही विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि अवैध शराब सहित किसी भी अपराधीक गतिविधि की सूचना बिना देर किए पुलिस को दें।

Join us on: