रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय। कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार विजय कुमार सिन्हा अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय पहुंचे।इस दौरान बड़हिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ -साथ स्थानीय लोगों ने फूल-माला,ढोल नगाड़े , हाथी-घोड़े एवं जेसीबी से फुलों का बारिश कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए विजय सिन्हा जिंदाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सुप्रसिद्ध मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदम्बा मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना किया।इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को माता का चुनरी भेंट की गई। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता के शक्ति का हमलोग आराधना करते हैं, भक्ति का प्राथना करते हैं और हमारा बिहार विकारों से मुक्त हो ,पूरा बिहार अराजकता मुक्त हो ,शुसाशन समृद्धि की ओर बढ़े यहीं माता से कामना किया है।साथ ही उन्होंने कृषि मंत्री की जिम्मेदारी के सवाल पर कहा कि जो जिम्मेवारी मिली है वखूबी निभाएंगे।
बाइट – विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री, बिहार।




