रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय से बड़ी खबर है, जहां किऊल नदी में स्नान के दौरान डूबे किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मामला शहर के नया बाजार स्थित दिनकर सूर्यनारायण घाट किऊल नदी का है। बताया जा रहा है कि शनिवार को स्नान करने के दौरान एक किशोर नदी में डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही कवैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई।काफी खोजबीन के बाद रविवार को घटनास्थल के समीप से किशोर का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 गोसाई टोला निवासी मनोज साव के 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल देखा गया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है।
बाइट – मनोज साव मृतक के पिता।




