ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के चेहरे की मुस्कान, सहरसा पुलिस ने धारकों को लौटाए 425 मोबाइल!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

एंकर :- सहरसा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान से लोगों के चेहरे पर फिर मुस्कान लौट रही है। पुलिस ने अब तक 71 लाख 84 हजार रुपये से अधिक कीमत के कुल 425 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं।
शनिवार को पुलिस केंद्र सहरसा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कोशी प्रक्षेत्र के डीआईजी और सहरसा एसपी ने संयुक्त रूप से फेज-8 के तहत 73 लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस किए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 43 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस की तकनीकी शाखा द्वारा लगातार मोबाइल ट्रैकिंग और बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। सहरसा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक किया जा सके।

BYTE :- सहरसा एसपी हिमांशु

Join us on: