सुशील कुमार मोदी जी की पुण्यतिथि पर 13 मई को आयोजित होगा श्रद्धांजलि समारोह!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, दिनांक 9 मई 2026

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 13 मई को कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर स्थित सुशील कुमार मोदी पार्क में सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के तत्त्वावधान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संस्थान से जुड़े सदस्यों द्वारा आज स्थल का निरीक्षण किया गया तथा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, आगंतुकों के स्वागत, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय सहभागिता का आह्वान भी किया गया।

श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया। वित्तीय प्रबंधन, सुशासन, पारदर्शिता तथा जनहित के मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच और प्रतिबद्धता ने उन्हें जनमानस के बीच विशेष सम्मान दिलाया। उनका संपूर्ण जीवन सार्वजनिक मूल्यों, सादगी और शुचिता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है।

13 मई को आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित होकर श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा उनके विचारों और योगदान को स्मरण करेंगे।

Join us on: