महज छह घंटे में अपहरण कांड का एसपी ने किया खुलासा,जीजा ने दो हजार रुपये का लालच देकर किया था अपहरण!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-छह घंटे में आर्यन अपहरण कांड का खुलासा ,चचेरे जीजा ने दो हजार रुपये का लालच देकर किया था अपहरण, खगड़िया स्टेशन से सकुशल बरामद मोबाइल लोकेशन और त्वरित कार्रवाई से मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

-मुंगेर : शहर में शुक्रवार को हुए आर्यन अपहरण कांड का मुंगेर पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर अपनी तत्परता का परिचय दिया। पुलिस ने अपहृत 10 वर्षीय बालक आर्यन को सकुशल बरामद करते हुए अपहरण के मुख्य आरोपी गौरव Kumar को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रिश्ते में बालक का चचेरा जीजा बताया जा रहा है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर खगड़िया स्टेशन से बालक को बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा निवासी रुपेश साह का पुत्र आर्यन शुक्रवार की सुबह रोज की तरह छोटी केलावाड़ी स्थित कन्या मध्य विद्यालय पढ़ने गया था। विद्यालय की छुट्टी के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी उसके चचेरे जीजा गौरव कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। बताया जाता है कि आरोपी ने बालक को दो हजार रुपये देने का लालच दिया था।दोपहर तक आर्यन के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने देर रात खगड़िया स्टेशन से आर्यन को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी गौरव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आर्यन की मां भारती देवी ने बताया कि अपहरण के कुछ घंटे बाद एक फोन कॉल आया था, जिसमें बच्चे को वापस करने की बात कही जा रही थी। हालांकि, जब दोबारा उस नंबर पर संपर्क किया गया तो वह यात्री सेवा का नंबर निकला। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल पुलिस को सौंप दिया, जिसके आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिला। उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद आर्यन ने बताया कि उसके जीजा ने पैसे का लालच देकर उसे अपने साथ ले लिया था।

बाइट : भारती देवी माँ

वहीं, एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गौरव कुमार पूर्व में जेल जा चुका है तथा नशे का आदी है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के कारण अपहरण किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Join us on: