रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आपसी जमीनी और पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। समता कॉलोनी में एक आईटीबीपी जवान ने अपने ही ममेरे भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।घटना आज सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक समता कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार सिंह को उनके ममेरे भाई रोहित सिंह उर्फ शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने घर बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच पहले से चल रहे निजी और जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हुई और मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी।गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.आनन-फानन में घायल जितेंद्र कुमार सिंह को इलाज के लिए हाजीपुर से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।इधर सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित सिंह उर्फ शैलेंद्र कुमार सिंह को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित सिंह सहदेई थाना क्षेत्र का रहने वाला है और आईटीबीपी में जवान के पद पर तैनात है। शुरुआती जांच में जमीनी विवाद के साथ-साथ पति-पत्नी से जुड़ा पारिवारिक विवाद भी सामने आया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर थानाध्यक्ष, सदर-1 एसडीपीओ और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आपसी जमीनी और पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। समता कॉलोनी में एक आईटीबीपी जवान ने अपने ही ममेरे भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।घटना आज सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक समता कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार सिंह को उनके ममेरे भाई रोहित सिंह उर्फ शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने घर बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच पहले से चल रहे निजी और जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हुई और मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी।गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.आनन-फानन में घायल जितेंद्र कुमार सिंह को इलाज के लिए हाजीपुर से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।इधर सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित सिंह उर्फ शैलेंद्र कुमार सिंह को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित सिंह सहदेई थाना क्षेत्र का रहने वाला है और आईटीबीपी में जवान के पद पर तैनात है। शुरुआती जांच में जमीनी विवाद के साथ-साथ पति-पत्नी से जुड़ा पारिवारिक विवाद भी सामने आया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर थानाध्यक्ष, सदर-1 एसडीपीओ और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि नगर थाना अंतर्गत समता कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद में आइटीबीपी जवान ने अपनी ममेरे भाई को गोली मारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए। आइटीबीपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी जप्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आइटीबीपी जवान ने बताया कि मेरे पत्नी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। घायल द्वारा भी बताया गया है। घायलद्वारा बताया गया है कि घर के पास एक जमीन है। जिसको लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है। और घटना के सही कारणका पता लगा रही है




