रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट द्वारा दुलारी कथा भवन विश्वनाथगंज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ संयुक्त रूप से डॉ वर्षा, डॉ प्रिया, डॉ पूजा एवं नेहा श्वाती ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉ शैलेन्द्र, डॉ ऋतुराज एवं डॉ अर्णव आलोक उपस्थित रहे।21 यूनिट के टारगेट को 33 यूनिट रक्तदान से पूरा किया गया, जो थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए समर्पित रहा।
थैलेसीमिया एक गंभीर आनुवंशिक रक्त रोग है। नियमित रक्तदान से थैलेसीमिया मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है। समाज में थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है।
ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट के अध्यक्ष
डॉ जैनेन्द्र नाहर ने कहा कि संस्था हमेशा मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है और आगे भी जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।
वहीं संस्था के सचिव नवीन गोयनका ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से रक्तदान अभियान लगातार मजबूत हो रहा है तथा लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में
ह्यूमैनिटी के संस्थापक मनीत सिंह मन्नु,उपाध्यक्ष संतोष कुमार गोलू, प्रणव प्रभात, साकेत जालान, कोषाध्यक्ष मृगांक कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य विकास कुमार, रोशन तुलस्यान, राहुल सुल्तानिया,रोहित चमरिया और अमित बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं आज आयोजित रक्तदान शिविर में शिवम कुमार, निशान्त प्रताप, कुमार चमरिया, जीवश कुमार, अम्बुज कुमार, डॉ प्रभात,जीवेश कुमार,अभिजीत कुमार मानवेन्द्र कुमार सहित कुल 33 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।




