शेखपुरा-सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश!

SHARE:

रिपोर्ट:- रविशंकर कुमार!


शेखपुरा :- शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से उनके द्वारा सुना गया और उसके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में बोरिंग हेतु बिजली का आपूर्ति हेतु ट्रांसफर लगाने, भूमि निबंधन कराने, राशन कार्ड का लाभ प्राप्त करने, पेयजल आपूर्ति करने, कन्या विवाह मण्डप निर्माण कराने, डीलरो द्वारा कलावजारी करने, मृत्यु का मुआवजा दिलाने, गग़ौर में डिग्री महाविद्यालय का निर्माण करने, रसीद कटवाने, माता पिता का भरण पोषण करवाने, बच्चों का सही उपचार कराने, वेतन भुगतान करने, सेवानिवृत्त उपरांत सेवांत लाभ दिलाने, बिजली बिल में सुधार, पुत्र गुमशुदा का प्राथमिकी दर्ज कराने, सरकारी ज़मीन का अतिक्रमण आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामले को जल्द से जल्द निष्पादित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।
“प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का जल्दी से निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।” — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा
पूरे जिले में अभियान जारी गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार और शुक्रवार को ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जांच, प्रभारी पदाधिकारी जिला जनता दरबार -सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on: