मधुबनी – एसपी योगेंद्र कुमार ने किया जन संवाद,फरियाद पर थानाध्यक्षों को दिये त्वरित कार्रवाई के निर्देश!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जन सुनवाई में दर्जनों आवेदकों ने पहूंच कर अपने अपने समस्याओं को रखा। इस दौरान एसपी ने बारी बारी से सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए। यह आयोजन जिले में पुलिस एव जनता के बीच मजबूत संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। जन सुनवाई का आयोजन दोपहर में एसपी कार्यालय कक्ष में किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी परेशानियों को एसपी के समक्ष रखा। इनमें मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी झगड़े, चोरी- उचक्का प्रकरण, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, घरेलू हिंसा के मामले तथा अन्य आपराधिक शिकायतें शामिल थीं। एसपी ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक देखा और सुना व त्वरित कार्वाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहेगी और सभी मामलों में एक निश्चित समय सीमा के अंदर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर एसपी ने योगेन्द्र कुमार ने कहा, कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। हमारी प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। थानाध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवेदनों पर त्वरित एक्शन लें और प्रगति रिपोर्ट एसपी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने जिले के सभी थानों से अपील की कि जन सुनवाई को नियमित बनाया जाए ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग आसानी से अपनी बात रख सकें। जन सुनवाई में मधुबनी शहर, जयनगर, झंझारपुर, बिस्फी, साहरघाट, राजनगर, लौकहा, अंधराठाढ़ी, बेनीपट्टी, मधेपुर, पंडौल, हरलाखी सहित अन्य क्षेत्रों से आए आवेदकों ने भाग लिया। कई आवेदकों ने पुरानी शिकायतों का भी जिक्र किया, जिन पर एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को मामले को गंभीरता से लेने का आदेश दिए है। एक आवेदक ने बताया कि उनके भूमि विवाद के मामले में अब तुरंत कार्रवाई होगी, जबकि एक महिला ने घरेलू हिंसा की शिकायत पर तत्काल सहायता का आश्वासन पाया। बता दें कि यह जन सुनवाई जिले में पुलिस की सुलभता एवं पारदर्शिता को दर्शाती है। एसपी के इस प्रयास से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। आने वाले दिनों में ऐसी सुनवाइयों को मासिक आधार पर आयोजित करने की योजना है। जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायतें थाना स्तर पर ही दर्ज कराएं या एसपी कार्यालय से संपर्क करें। इससे न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि सामाजिक सद्भाव भी मजबूत होगा।

Join us on: