अरवल-तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी बाल-बाल बचे

मेहंदिया थाना क्षेत्र के नहर रोड स्थित प्रसाद बीघा गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान बख्तरी गांव निवासी 30 वर्षीय कन्हाई कुमार, पिता राजेंद्र यादव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हाई कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर दाउदनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेहंदिया की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे कन्हाई कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
सूचना मिलते ही मेहंदिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। महेंदीय थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार पिकअप वाहन की पहचान कर ली गई है तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: