संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा – खबर सहरसा से है जहां बलवाहाट थाना क्षेत्र के बघवा गांव से STF और सिमरी बख्तियारपुर पुलिस की संयुक्त छापामारी में फरार चल रहे 25 हजार का इनामी अपराधी गौरव मिश्रा को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी गौरव मिश्रा सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के पार लगमा गांव का रहने वाला है जिसके विरुद्ध सोनवर्षाराज थाना में शराब तस्करी और भारी मात्रा में हथियार बरामदगी से जुड़े तीन प्राथमिक दर्ज है। वहीं हथियार बरामदगी मामले में अपराधी गौरव मिश्रा लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
BYTE :- मुकेश कुमार ठाकुर, DSP सिमरी बख्तियारपुर।



