:- रवि शंकर अमित!
खबर बाढ़ से है जहाँ डायन/विसही होने के आरोप में पति पत्नी और पुत्र की जमकर पिटाई की गई है! मामला बाढ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की बताई जा रही है, जहाँ बीते देर शाम मंजू देवी नामक महिला को डायन बिसही के आरोप में उनके पड़ोसियों ने जमकर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार उनके पड़ोसी के बच्ची की तबियत बिगड़ गई । तबीयत बिगड़ने पर झाड़ फूंक करवाया उसके बाद मंजू देवी पर आरोप लगाया कि तुम डायन हो हमारे बच्ची को भूत प्रेत लगा दिया है,इससे इसकी तबीयत बिगड़ गई है। हमारी बच्ची को तुम मार देगी। आरोप लगाकर मंजू देवी उनके पति और उनके बेटे को पड़ोस के सभी लोग मिलकर लाठी डंडे और ईट पत्थर से बर्बर तरीके से पिटाई कर दी । सभी को मृत समझकर पड़ोसी भाग खड़े हुये,
वहीं घायल इलाज के लिए बाढ़ अस्पताल आए जहां उनका इलाज किया गया। और मंजू देवी द्वारा लिखित शिकायत थाने में दी गई है जिसके साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंजू देवी का कहना है कि बराबर पड़ोसियों द्वारा इस तरह का गलत
आरोप लगाकर उनकी पिटाई की जाती है!
बाइट मंजू देवी घायल महिला



