रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
एनटीपीसी के सौजन्य से लग रहा है हाई मास्क लाइट
कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी हाई स्कूल चौराहा के समीप लगने वाले हाई मास्ट लाइट कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कार्य स्थल पर भूमि पूजन एवं नारियल फोड़ कर इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि एनटीपीसी कांटी के सीएसआर मद से उनके विशेष पहल पर कांटी क्षेत्र के कांटी हाई स्कूल चौराहा के समीप, दूसरा साइन मंदिर के समीप, तीसरा श्रीशिया मठ के समीप , व चौथा मधुबन एवं पांचवा कुशी बुद्ध पोखर के समीप हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। श्री कुमार ने कहा कि यह पांचो जगह हाई मास्ट लाइट एक महीना में सभी जगह पर लग जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़ी जल्द ही कांटी नगर परिषद के ओर से क्षेत्र में 10 हाई मास्ट लाइट अलग-अलग जगहों पर लगाई जाएगी जो अभी क्षेत्र के नए वार्डों में जुड़ी है एवं ग्रामीण क्षेत्र में जो वार्डों जुड़ी है उस वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर हाई मास्ट लाईट लगेगी एवं जगह की भी चिन्हित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांटी पुराना चौक व कांटी अस्पताल परिसर में बंद हाई मास्क लाइट भी उनके पहल सेही चालू हुआ है। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि हाई मास्क लाइट की एक की कीमत लगभग 5 लाख रुपए की है और सभी जगह 25 लाख रुपये की लागत से लगेंगी एवं लग जाने से क्षेत्र के चहुँओर रोशनी से जगमगा उठेगी एवं कांटी क्षेत्र भी विकास के पैमाने पर बड़ी जल्द इसी तरह रोशनी से जगमगाएगी इसके लिए वे तत्पर है।
इस मौके पर एनटीपीसी के डीजीएम एचआर संजीत कुमार, डिप्टी मैनेजर एचआर सुकांतो मंडल, ईओ अजय कुमार, सिटी मैनेजर शक्ति कुमार, नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम , विजय राम , चंदन पांडे, राममोहन पासवान, पार्षद प्रतिनिधि शंकर प्रसाद, रामनाथ गुप्ता, पूर्व पार्षद राजकुमारी देवी, मनमोहन सिंह, रजनीश सिंह उर्फ फौजी, दीपक कुमार उर्फ टुन्ना, प्रभु गुप्ता, रमेश कुमार ठाकुर समेत क्षेत्र के स्थानीय सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।




