:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में भाई का शादी का कार्ड बाटकर लौट के दौरान एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद शादी के ख़ुशी गम में तब्दील हो गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित भरना गांव के रहने वाले राजाराम मंडल का पुत्र शेखर मंडल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के छोटे भाई राकेश कुमार की 8 मई को शादी होने वाली थी। इसी को लेकर शेखर रिश्तेदार के यहां शादी का कार्ड पहुंचाने बाइक से भागलपुर गया था। जेबी कार्ड पहुंचा कर मुंगेर पुल के रास्ते घर वापस जा रहा था। इसी दौरान हीरा टोल जीरो माईल से कुछ दूर पहले एक बच्चा को बचाने में बाईक से सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से सिर कुचलकर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।
वही इस घटना की सूचना मिलते ही पहुंची साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के अनुसार शेखर की एक साल पहले साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बिंद टोली लक्ष्मीपुर के रहने वाले अनिल मंडल की बेटी से हुई थी और 8 मई को उसका भाई की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी।इसी बीच घटना की खबर मिलते ही उसके गांव और ससुराल में कोहराम मच गया। शादी की खुशी मातम में में बदल गई है। सूचना मिलते ही गांव और ससुराल से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे हैं। इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि हादसा की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की जा रही है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
बाइट- सुमन कुमार। बइट – अनिल मंडल




