बेगूसराय-हनुमान जी के मंदिर में जा घुसा बेलगाम हाईवा, मंदिर क्षतिग्रस्त!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

– बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने महावीर मंदिर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि मंदिर के पुजारी बाल-बाल बच गए।मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित मुरली टोल चौक का है। बताया जा रहा है कि तेघड़ा की ओर से आ रहा हाईवा ट्रक अचानक टायर पंचर होने के कारण अनियंत्रित हो गया और सीधे चौक पर स्थित महावीर मंदिर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा।घटना के समय मंदिर के पुजारी आमोद मिश्रा अंदर सो रहे थे, लेकिन वे सुरक्षित बच गए। वहीं ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। घायल चालक की पहचान नवादा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावा निवासी प्रदीप कुमार के रूप में की गई है।हम मंदिर में सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज हुई। ट्रक मंदिर में घुस गया। भगवान बजरंगबली की कृपा से हम और ड्राइवर बाल-बाल बच गए।हादसे के बाद कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सामान्य कराया।टायर पंचर होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर से टकरा गया। चालक घायल हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट – आमोद मिश्रा पुजारी

Join us on: