रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
बिहार/मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में स्वर्गीय सुरेश अचल जी की 33वीं पुण्य तिथि के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन छोटी सरैया गंज स्थित स्मारक स्थल पर हुआ, जहाँ सुरेश अचल मार्ग पर पहुँचकर बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय सुरेश अचल के पुत्र विवेक कुमार जो वर्तमान भाजपा पूर्वी के जिला अध्यक्ष है उन्होंने आये अतिथियों का अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पक्ष और विपक्ष के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ साहित्यकारों, कवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखते ही बनती थी। कार्यक्रम में जिले के कई NDA विधायकों, पूर्व मंत्रियों और बुद्धिजीवियों ने स्वर्गीय सुरेश अचल के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।
सुरेश अचल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन सदैव राष्ट्रवाद और समाजवाद को समर्पित रहा। अपनी लेखनी के माध्यम से उन्होंने समाज की कुरीतियों को उजागर किया और लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। उन्होंने बंद कमरे में बैठकर नहीं, बल्कि अपनी लेखनी से राष्ट्रहित और राज्यहित की अलख जगाई। समाज के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को सभी ने सराहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई गणमान्य लोगों ने कहा कि लोगों की विचारधारा भिन्न हो सकती है, लेकिन सभी का उद्देश्य बिहार और देश को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, वैशाली सांसद वीणा देवी, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री रामसुरत राय, मेयर निर्मला साहू, उपमेयर डॉ. मोनालिसा, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, BJP नेता गीता राम, भाजपा नगर विधायक रंजन कुमार, गायघाट विधायक कोमल कुमारी, सकरा विधायक आदित्य कुमार, एलएनटी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी, राजद नेता मो. इकबाल शमी और चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया, साहित्यकार व कवि डॉ संजय पंकज, सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी ने स्वर्गीय सुरेश अचल को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस प्रकार, यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का अवसर था, बल्कि समाज को जोड़ने और प्रेरित करने का भी माध्यम बना। शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
बाइट:- ममता कुमारी प्राचार्य एलएनटी कॉलेज ( भाषण का अंश)
बाइट:- देवेश चंद्र ठाकुर, विना देवी, रंजन कुमार, बेबी कुमारी, रामसूरत राय



