रिपोर्ट- अमित कुमार!
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद बंगाल के भाजपा प्रभारी मंगल पांडे पटना पहुंचे।
मंगल पांडे का बयान:
- जनता की जीत: यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता की जीत है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है।
- 15 साल का हाल: पिछले 15 सालों से बंगाल की जनता सरकार को झेल रही थी। हिंदुओं को जीना मुश्किल था, महिलाओं का मान-सम्मान सुरक्षित नहीं था, युवा बेरोजगार थे और पलायन को मजबूर थे।
- विकास पर वोट: बंगाल के लोगों ने विकास के लिए वोट किया है। मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करके वोट दिया है।
- आयुष्मान लागू होगी: अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान योजना लागू की जाएगी।
- नए रास्ते खुलेंगे: बंगाल में अब विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
- पहली भाजपा सरकार: बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार शपथ लेगी। हम बंगाल की जनता के आभारी हैं।
- भव्य शपथ ग्रहण: शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा और भगवा रंग में रंगा होगा।




