सवा महीने से हम लोग बंगाल में काम कर रहे थे,जनता का आक्रोश साफ दिख रहा था- संजय जायसवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने मंगलवार को पटना में बड़ा बयान दिया।

बंगाल में जमीनी मेहनत जायसवाल ने कहा, “सवा महीने से हम लोग बंगाल में काम कर रहे थे। जनता का आक्रोश साफ दिख रहा था।”

जनता की मांग जनता की एक ही डिमांड थी कि उन्हें वोटिंग का मौका मिले और बूथ पर गड़बड़ी न हो। लोग ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके थे।”

चुनाव आयोग की भूमिका ” इस बार चुनाव आयोग और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स ने जिस प्रकार से काम किया, हर व्यक्ति ने वोट किया।”

परिणाम पर दावा ” उसी का नतीजा है कि आज ममता बनर्जी पूरे तौर पर बंगाल से साफ हो गईं।”

राहुल गांधी के ‘लोकतंत्र की हत्या’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए संजय जायसवाल ने कहा, “राहुल गांधी बताएं केरल में क्या हुआ? क्या वहां उन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है? केरल में जीते हैं, क्या फर्जी जीते हैं? पहले इसका जवाब दें, फिर दूसरी बात करें। कांग्रेस के नेताओं को खुश होने की जरूरत नहीं है।”

पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार आने के सवाल पर बोले, “प्रधानमंत्री जब भी बिहार आएंगे, बिहार हमेशा बाहें फैलाकर उनका स्वागत करेगा।”

Join us on: