सुपौल- दस हथियार तस्कर गिरफतार, भारी मात्रा में हथियार नकदी व वाहन,भी जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान!

सुपौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान के दौरान दस हथियार तस्कर गिरफतार,भारी मात्रा में अवैध हथियार समेत नकदी,चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद

सुपौल :- जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियार तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सुपौल पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़े पैमाने पर जिले के विभिन्न थाना इलाके में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमों के द्वारा लगातार छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि अभियान के दौरान अलग-अलग तिथियों में की गई कार्रवाई में किशनपुर, सुपौल, पिपरा और राघोपुर थाना क्षेत्रों से कुल 10 हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इसमें रुपम कुमार , प्रभाष कुमार , हर्ष कुमार , विकास कुमार , अरविंद यादव , उपेन्द्र मंडल , मुकेश कुमार , मनीष कुमार , शहनसाह ,और मो क्युमूल शामिल है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, गोलियां, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है।पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बरामद सामानों में 5 पिस्टल, 2 देसी कट्टा, 5 अर्धनिर्मित पिस्टल, 10 मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, 4 मोबाइल, 5 मोटरसाइकिल, एक चार चक्का वाहन के अलावे 2 लाख 8 हजार रुपये नकद शामिल हैं।
इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच भी की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

Join us on: