:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय के बखरी में चकवनवार गांव के मुसहरी मुहल्ले में खाना बनाने के दौरान घर मे लगी आग ।लग की लपटें इतनी तेज उठी की एक घर से आग का गोला उड़कर दूसरे घर को अपने आगोश में लेनी लगी और देखते ही देखते जबतक दमकल पहुंच पाया तबतक 25 घर जलकर राख हो गया।
बताया जाता है कि मजदूरी करने के लिए मुसहरी मुहल्ले की महिलाएं खेत मे मूंग तोड़ने गयी हुई थी।काम से वापस होकर विलंब घर मे खाना बना रही थी।खाना बनाने के क्रम में ही चूल्हे से उठी चिंगारी से घर मे लगी आग।बताया जाता है की जबतक हल्ला सुनकर ग्रामीण दौरे उस समय मुकेश सदा,सुरेश सदा,राम उदगार सदा का घर आग की लपट में धु-धु जल रहा था।
आगलगी की घटना में मुकेश सदा,नरेश सदा का एक-एक गाय एवं नरेश सदा का एक बकरी तथा 10 जल गया। इसके साथ-साथ बिरजू सदा,प्रकाश सदा,रामटोनी सदा,रामबिलास सदा,अशोक सदा सहित 25 घर जल गया।जबतक लोग सम्भल पाते घर मे रखा अनाज, कपड़ा,बर्तन सहित अन्य जरूरी सामान भी जलकर समाप्त हो गया।
घटना की सूचना पाकर बखरी थाना से एस.आई लाल बिहारी यादव के साथ पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति की आकलन किया।




