‎पप्पू यादव के बयान पर राहुल, प्रियंका गांधी अपनी स्थिति स्पष्ट करें : श्रेयसी सिंह‎!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भड़की बिहार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा – यह एक व्यक्ति की सोच नहीं, समाज की मर्यादा पर सीधा आघात

पप्पू यादव के बयान पर राहुल, प्रियंका गांधी अपनी स्थिति स्पष्ट करें : श्रेयसी सिंह

पप्पू यादव महिला राजनीतिक कार्यकर्ताओं से ही नहीं, देश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे: श्रेयसी सिंह

पप्पू यादव का बयान नारी के स्वाभिमान, अस्मिता और सम्मान पर प्रहार: संगीता कुमारी

‎विधायक संगीता कुमारी ने कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल , कहा – यह देश की महिलाओं के साथ अन्याय

पप्पू यादव की महिलाओं के प्रति टिप्पणी सोची-समझी रणनीति, कांग्रेस, राजद की चुप्पी से कोई आश्चर्य नहीं: अनामिका सिंह पटेल

पप्पू यादव की असभ्य, अशोभनीय टिप्पणी, आधी आबादी के सम्मान के कुचलने की कोशिश: अनामिका सिंह पटेल

सांसद ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर न केवल महिलाओं पर बल्कि पुरुषों पर भी कीचड़ उछाला: मैथिली ठाकुर

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपने दम पर पहचान बनाती हैं: मैथिली ठाकुर

‎पटना, 22 अप्रैल। बिहार सरकार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज सांसद पप्पू यादव के राजनीति में आई महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा करते हुए कहा कि ये अमर्यादित शब्द एक व्यक्ति की सोच नहीं दर्शाते, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि उनका महिलाओं के प्रति नजरिया क्या है और वे उनसे किस तरह का व्यवहार रखते हैं।

‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने साफ लहजे में कहा कि ऐसे लोगों को जो महिलाओं को लेकर आवश्यक टिप्पणी करते हैं और जो इसे सही समझते हैं, उन्हें न सिर्फ महिला कार्यकर्ताओं से बल्कि देश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए।

‎सांसद पप्पू यादव के बयान से आक्रोशित जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने कांग्रेस को लेकर कहा कि जो उनके साथी कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जो उन्हें संरक्षण देते हैं, उनसे भी सवाल पूछा कि क्या वे पप्पू यादव के साथ हैं? उन्होंने राजद के नेता तेजस्वी यादव से भी सवालिया लहजे में पूछा कि क्या वे सांसद के साथ हैं?

‎उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भाजपा और एनडीए का एक-एक कार्यकर्ता न केवल चुनाव के मैदान में बल्कि भारत की इस पावन धरती पर मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। ऐसे बयान ऐसे लोगों के दुष्ट सोच को दर्शाते हैं।

‎बिहार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने यह भी कहा कि पप्पू यादव की पत्नी भी आज राज्यसभा और पूर्व में लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब उनकी बेटी भी किसी प्रोफेशनल फील्ड में जाती है, तो उस फील्ड को लेकर भी क्या उसी तरह की टिप्पणी करेंगे? उंन्होने कहा कि महिलाएं अपने संघर्ष की बदौलत किसी भी क्षेत्र में अपना परचम लहराती है।

‎विधायक संगीता कुमारी ने पप्पू यादव के बयान को नारी के स्वाभिमान, अस्मिता, सम्मान पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की पत्नी खुद सांसद हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मानसिकता समझी जा सकती है। भारत की यह वह भूमि है, जहां नारियों की पूजा होती है। आखिर पप्पू यादव को यह हिम्मत कैसे हुई?

‎उन्होंने इसे लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जवाब मांगा। उंन्होने कहा कि पप्पू यादव इस बयान के लिए माफी मांगे। भाजपा नारी के सम्मान और स्वाभिमान के साथ खड़ी हैं।

‎एमएलसी अनामिका सिंह पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पप्पू यादव की जो मानसिकता है और जिस पार्टी के संरक्षण में वे राजनीति करते हैं, ऐसे में उनका यह बयान उनके चरित्र, उनकी सोच, उनकी विचारधारा को परिलक्षित करता है।

‎ये वही कांग्रेस है, जिसके समय में कश्मीर से लाखों महिलाएं विस्थापित होती हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि पप्पू यादव के बयान पर अब तक सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव चुप हैं, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। ये वही तेजस्वी और राजद है, जिसके दौर में एक आईएएस की पत्नी का सालों-साल रेप होता है और कोई कुछ नहीं बोला जाता।

‎उन्होंने यह भी कहा पप्पू यादव का यह बयान सोची-समझी टिप्पणी है।

‎विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि कोई भी महिला किसी भी क्षेत्र में संघर्ष कर मुकाम हासिल करती है। ऐसे में कोई व्यक्ति आकर एक प्रोफेशन को लेकर गलत टिप्पणी कर दे, तो सोचिए उस बेटी के माता-पिता पर क्या गुजरेगी?

‎उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की टिप्पणी काफी निंदनीय है। उन्होंने यह टिप्पणी कर न केवल महिलाओं पर बल्कि पुरुषों पर भी कीचड़ उछाला है। आज जो महिलाएं राजनीति में हैं, वे इस टिप्पणी से आहत हैं। मेरी गुजारिश है कि सांसद पप्पू यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

‎इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान भी उपस्थित रहीं।

Join us on:

और पढ़ें