बेगूसराय डीएम ने निर्देशन में स्व गणना कार्य सफलता पूर्वक संपन्न!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार आज समाहरणालय अंतर्गत कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी गणना अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्व-गणना की यह व्यवस्था नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी एवं समयबद्ध है, जिससे वे अपनी जानकारी आसानी से दर्ज कर सकते हैं।

जिला पदाधिकारी ने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया से न केवल प्रशासनिक कार्यों में दक्षता आएगी, बल्कि जनगणना के आंकड़ों की गुणवत्ता और सटीकता भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आम नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

जिला प्रशासन द्वारा जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस क्रम में सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Join us on:

और पढ़ें