शिक्षा विभाग, बेगूसराय (बिहार शिक्षा परियोजना) द्वारा प्रकाशित डिजिटल पत्रिका ‘प्रेरणा पुंज’ का लोकार्पण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

शिक्षा विभाग, बेगूसराय (बिहार शिक्षा परियोजना) द्वारा प्रकाशित डिजिटल पत्रिका ‘प्रेरणा पुंज’ का लोकार्पण सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) श्री आकाश कुमार तथा पत्रिका की संपादकीय टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ‘प्रेरणा पुंज’ को शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के कार्यों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी। साथ ही, इससे अन्य विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र भी प्रेरित होंगे और नवाचार की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के प्रयास शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा शिक्षण-प्रशिक्षण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और प्रेरणादायी बनाते हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की सकारात्मक पहलों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।

Join us on:

और पढ़ें