रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार में नई निबंधन नियमावली 2026 लागू की जाएगी। साथ ही 80 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को रजिस्ट्री कराने में विशेष सुविधा दी जाएगी।
मुंगेर जिले के तारापुर में धार्मिक और पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए कृषि विभाग की 15 एकड़ जमीन पर्यटन विभाग को मुफ्त में दी जाएगी।
सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र का विकास वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह किया जाएगा। इसके लिए 680 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी गई है।
प्रधानमंत्री सेतु योजना के तहत बिहार के 75 आईटीआई संस्थानों को आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इस योजना पर कुल 3615 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें राज्य सरकार 1192.95 करोड़ रुपये देगी।
बिहार में बेहतर शहरी विकास के लिए 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनाए जाएंगे। इन क्षेत्रों में जमीन खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगेगी।
आईआईटी पटना रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने 305 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है
आईआईटी पटना में रिसर्च पार्क बनाने के लिए राज्य सरकार ने 305 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी है।
आईआईटी पटना के इन्क्यूबेशन सेंटर फेज-2 को शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने 39.01 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था मजबूत करने के लिए 1500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने कुल 66.75 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
पटना के राजीव नगर में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के स्थायी भवन के निर्माण के लिए सरकार ने 172.80 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
बहुमंजिला इमारतों में आग लगने पर राहत और बचाव कार्य के लिए 62 मीटर ऊंची हाइड्रोलिक एरियल लैडर मशीन खरीदी जाएगी। इसके लिए सरकार ने 18 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।




