शंखनाद : सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

1 नीतीश कुमार ने बिहार CM पद से दिया इस्तीफा;BJP दफ्तर में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधानमंडल में बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी;होर्मुज पर बढ़ी तनातनी,नाकाबंदी के पास भी आए तो ईरानी जहाजों को कर देंगे तबाह,ईरान को ट्रंप की खुली धमकी

2 मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ऑपरेशन वापसी,जल्द लौटेंगे होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 15 भारतीय जहाज

3 भारतीय जहाज आराम से गुजरें…होर्मुज संकट के बीच ईरान ने दिल्ली को दिया भरोसा

4 आज शाम 4 बजे बिहार के नए CM का ऐलान,NDA की बैठक में फाइनल होगा नाम,15 अप्रैल को शपथ समारोह,PM होंगे शामिल

5 PMO से लेकर अलग-अलग मंत्रालयों तक,केंद्र ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 48 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

6 पीएम मोदी आज देहरादून के दौरे पर, इस दौरान वह देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किए, 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की कुल लागत 11,963 करोड़ है। इसके अलावा एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी प्रधानमंत्री लोकार्पण किए।

7 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स राजकोट में नए डॉक्टरों को संबोधित करते हुए अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एआई,रोबोटिक्स और डिजिटल हेल्थ ने चिकित्सा को बदल दिया है। उन्होंने नए डॉक्टरों से तकनीक अपनाने की अपील की,लेकिन जोर दिया कि मरीजों की देखभाल में संवेदनशीलता और मानवता की जगह कोई मशीन नहीं ले सकती।

8 राष्ट्रपति ने नए डॉक्टरों से कहा कि वे इन तकनीकों को सीखें और अपने काम में इस्तेमाल करें ताकि मरीजों का बेहतर इलाज हो सके। लेकिन उन्होंने यह भी साफ कहा कि कोई भी मशीन मरीज की भावनाओं को नहीं समझ सकती। डॉक्टर की एक मुस्कान,अच्छे शब्द और मरीज की बात सुनना कई बार दवाओं से भी ज्यादा असर करता है।

9 राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी दबाव से नहीं डरेगी। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि उठे सवालों की निष्पक्ष जांच जरूरी है और कानून सब पर समान रूप से लागू होना चाहिए।

10 अब देश में ही बनेंगे तेजस लड़ाकू विमानों के इंजन, अमेरिकी कंपनी और एचएएल के बीच करार

11 हावड़ा- कामाख्या रूट पर वंदे भारत स्लीपर बनी यात्रियों की पहली पसंद,तीन महीने में ही तोड़े रिकॉर्ड

12 विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाने के खिलाफ अपील लंबित है,उन्हें मतदान की अनुमति नहीं मिलेगी।

13 I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, बंगाल चुनाव से 10 दिन पहले ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई;TMC बोली:इससे डर का माहौल बनता है

14 महाराष्ट्र-ढोंगी अशोक खरात के 11 ठिकानों पर ED का छापा,52 संपत्तियां रडार पर;अश्लील वीडियो और धार्मिक सामान से करोड़ों की कमाई

15 रिटेल महंगाई मार्च में बढ़कर 3.4% हुई,खाने-पीने की चीजें महंगी होने का असर;ईरान जंग से ये और बढ़ सकती है

16 इस बार मानसून सामान्य से कम बारिश की संभावना,मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी;किसानों की बढ़ी टेंशन

17 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई में शाम के 7:30 से शुरू

18 ट्रंप की हॉर्मुज़ नाकेबंदी पर ईरान का भारत को भरोसा,आपके जहाज़ सुरक्षित निकालेंगे”, मोदी सरकार और जनता का कहा धन्यवाद

19 अमेरिका की नाकेबंदी पर ईरान का गुस्सा आसमान पर, खाड़ी बंदरगाहों पर हमले की खुली धमकी दी

20 दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू आप्रेशन,भारत ने ईरान-अमेरिका जंग के बीच अपने 9 लाख नागरिक सुरक्षित निकाले

21 हमारे ब्लॉकेड के पास कोई जहाज आता है,तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा:ट्रंप…

22 I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार: बंगाल चुनाव से 10 दिन पहले ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई;TMC बोली:इससे डर का माहौल बनता है

23 टाटा सन्स चेयरमैन बोले:नासिक की घटना परेशान करने वाली,सीनियर अफसर से जांच करा रहे,TCS कैंपस में यौन उत्पीड़न,जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप हैं

24 होर्मुज में US ने शुरू की जहाजों की नाकेबंदी,चीन जा रहे रूस के विदेश मंत्री, वॉर का बढ़ा खतरा

25 दून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार,ISI के नए माड्यूल का हिस्सा था विक्रांत,जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

26 अलकायदा के 3 आतंकियों को उम्रकैद की सजा,15 अगस्त पर लखनऊ को दहलाने की थी साजिश

27 सम्राट चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ी;बिहार में CM का ऐलान आज

28 फ्रांस-ब्रिटेन होर्मुज में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेंगे: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन

29 हमारी सरकार ने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए बनाई योजनाएं, उन्हें सफलतापूर्वक किया लागू:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

30 गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,7 की मौत,राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे,4 घायलों की हालत गंभीर

31 बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को तलवार से टुकड़ों में काटा;शव को जलाया,JCB से गड्ढा खुदवाकर गाड़ा;बेटी बोली-पापा को रात में ले गए थे

32 सोनिया गांधी का दावा:महिला आरक्षण नहीं,परिसीमन असली मुद्दा;पूछा:चुनाव प्रचार के बीच विशेष सत्र की क्या जरूरत;3 पार्टियों का व्हिप जारी

33 हिमाचल में युवती का गला काटकर मर्डर, आरोपी गिरफ्तार: ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पिटाई की,नशे में वारदात,फांसी की मांग को लेकर चक्का-जाम

34 ओडिशा में सरकारी फाइलों में ‘दौड़ रही’ सड़क,जमीन पर पहाड़ लांघने को मजबूर आदिवासी,करोड़ों का घोटाला उजागर

35 नोएडा में हिंसक आंदोलन के बीच यूपी सरकार का बड़ा फैसला,श्रमिकों की मजदूरी 21 प्रतिशत तक बढ़ाई

36 बंगाल में 91 लाख लोग नहीं डाल सकेंगे वोट,SIR प्रक्रिया पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

37 IPL 2026: हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से दी मात,प्रफुल हिंगे ने पहले ही ओवर में कर दिया कमाल

38 लोकसभा में 16-17 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा,पीएम मोदी भी करेंगे संबोधित

39 छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में ब्लास्ट,40 मजदूर घायल

40 पटना:राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी,सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

Join us on: